जमशेदपुर

जमशेदपुर: हरहरगुट्टू में पूजा घूमने आए युवक की बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर: नया बस्ती हरहरगुट्टू से बाइक चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार राजनगर निवासी रमित तांती दुर्गा पूजा घूमने अपने भइया के घर हरहरगुट्टू आए थे। करीब शाम 7 बजे उन्होंने अपनी बाइक (संख्या JH05BZ 1739) घर के बाहर खड़ी की और अंदर चले गए। एक घंटे बाद जब बाहर निकले तो बाइक वहां से गायब थी।

घटना की जानकारी मिलते ही वाहन मालिक ने स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और इलाके में गश्त तेज कर दी गई है।

👉 बाइक मालिक ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस बाइक के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाना को सूचित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!