जमशेदपुर
एमजीएम अस्पताल से कूदकर 50 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या

जमशेदपुर। एमजीएम अस्पताल परिसर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय व्यक्ति ने मंगलवार को अस्पताल की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। अचानक हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है




