GHATSILA

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव: मतदान केन्द्रों का रेशनलाइजेशन और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने पर जोर

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव: मतदान केन्द्रों का रेशनलाइजेशन और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने पर जोर

न्यूज़ रिपोर्ट:
घाटशिला। अनुमंडल कार्यालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य रामदास सोरेन के निधन के बाद होने वाले घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान केन्द्रों का यथोचित पुनर्गठन (रेशनलाइजेशन) और त्रुटिरहित मतदाता सूची का निर्माण सुनिश्चित करना था।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए राजनीतिक दलों का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदान केन्द्र की दूरी, भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग, मतदाताओं की सुविधा, मतदान भवन/केंद्र की स्थिति और दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के अनुकूल व्यवस्थाओं का ध्यान रखते हुए रेशनलाइजेशन की प्रक्रिया की जाती है।

उन्होंने सभी एईआरओ को निर्देशित किया कि संभावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान केन्द्रों में बुनियादी सुविधाओं का ऑडिट करें और मतदान कर्मियों तथा अर्धसैनिक बलों के आवासन की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची की त्रुटिरहित तैयारी पर भी जोर दिया और राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की। इसके साथ ही अनुमंडल कार्यालय परिसर में बीएलओ द्वारा किए जा रहे जिओ फेंसिंग कार्य का भी निरीक्षण किया गया। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!