
जमशेदपुर। जुगसलाई से प्रत्याशी विनोद स्वँसी ने रिम्स-2 परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों और किसानों के साथ मिलकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि इस परियोजना के लिए खेती योग्य भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है, जिससे किसानों की आजीविका और स्थानीय समुदाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
विनोद स्वँसी ने स्पष्ट किया कि वे स्वास्थ्य संस्थान के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन अस्पताल की स्थापना उपयुक्त वैकल्पिक भूमि पर ही होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि किसानों और ग्रामीणों की रोज़ी-रोटी पर आंच नहीं आने दी जाए।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और महिला कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने हाथों में प्लेकार्ड और नारे लेकर अपनी मांगों को जोरदार तरीके से व्यक्त किया




