झारखंड

झारखंड में अंबेडकर जयंती को लेकर आजाद समाज पार्टी का राज्यव्यापी निर्देश जारी

आगामी 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने झारखंड में भव्य आयोजन करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रदेश कार्यालय, मानगो (जमशेदपुर) से एक आधिकारिक निर्देश जारी किया गया है।

पार्टी की ओर से बताया गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में सभी जिला, प्रखंड और ग्राम स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि वे इस जयंती को पूरे उत्साह, अनुशासन और गरिमा के साथ मनाएं।

इस अवसर पर Aazad Samaj Party – Kanshi Ram की झारखंड इकाई द्वारा राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रमों, सभाओं और जागरूकता अभियानों का आयोजन किया जाएगा, ताकि डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।

झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा ने कहा कि अंबेडकर जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक समानता, अधिकार और न्याय के संदेश को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यह आयोजन पूरे राज्य में अनुशासन, एकता और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ मनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!