जमशेदपुर

छठ पर्व पर पान तांती समाज कल्याण समिति द्वारा चाय-बिस्किट वितरण, श्रद्धालुओं ने की सराहना

बाग़बेड़ा, जमशेदपुर। छठ पर्व की पावन बेला में कोल्हान प्रमंडल पान तांती समाज कल्याण समिति द्वारा समाजहित में निरंतर की जा रही सेवा गतिविधियों के क्रम में मंगलवार को बाग़बेड़ा बाजार टोला में चाय और बिस्किट का वितरण किया गया। समिति के सदस्यों ने प्रात:काल से ही छठ घाटों की ओर जाने वाले व्रतियों, महिला श्रद्धालुओं एवं आम लोगों को ससम्मान नाश्ते का वितरण करते हुए छठ माता से सभी के लिए सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की

छठ घाट पर पहुंचने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समिति के स्वयंसेवकों ने पूरा सहयोग दिया तथा भीड़ प्रबंधन और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा। समिति के सदस्यों ने कहा कि छठ महापर्व त्याग, अनुशासन, स्वच्छता और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। ऐसे पर्वों में समाज सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

समिति के संस्थापक उमाकांत दास ने बताया कि संगठन हर वर्ष छठ पर्व सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक अवसरों पर सेवा कार्यक्रमों का आयोजन करता है। संरक्षक कार्तिक पात्रो ने कहा कि इस प्रकार की पहल समाज में भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करती है। केंद्रीय प्रवक्ता जगदीश दास ने कहा कि समिति का मूल उद्देश्य समाज के हर तबके तक सहयोग और समर्थन पहुंचाना है।

 

सेवा कार्यक्रम में समिति के संस्थापक उमाकांत दास, संरक्षक कार्तिक पात्रो, केंद्रीय प्रवक्ता जगदीश दास, संगठन सचिव बनारस दास, केंद्रीय सह कोषाध्यक्ष रामचंद्र दास सहित समिति के मनसा दास, आकाश दास, बासुदेव दास, निरंजन तांती, राजेश दास, धर्म दास, बालेश्वर तांती, लखिन्द्र तांती, राजा दास, शिव दास, शंकर दास, रत्नाकर पात्रो, संतोष पात्रो, रोहित दास एवं गणेश पात्रो प्रमुख रूप से मौजूद रहे

 

 

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने समिति की इस सराहनीय पहल का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक व मानवीय कार्यों को जारी रखने की अपेक्षा जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!