सराइकेला
वार्ड संख्या 2 में सुप्रिया की सुनामी, विपक्ष चारों खाने चित!

आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 2 में मतगणना के दौरान जो तस्वीर सामने आई, उसने चुनावी मुकाबले की पूरी दिशा ही बदल दी।
सुप्रिया – 1490 वोट
फुलकी महतो – 472 वोट
रितिका – 431 वोट
सीमा रानी महतो– 338 वोट
1490 मतों के साथ सुप्रिया ने ऐसी निर्णायक बढ़त बनाई कि बाकी प्रत्याशी काफी पीछे रह गए। यह सिर्फ जीत नहीं, बल्कि प्रचंड जनसमर्थन का स्पष्ट संदेश है।

वार्ड संख्या 2 की जनता ने अपने मत से बता दिया कि अब आधे-अधूरे वादों और बयानबाज़ी की राजनीति नहीं चलेगी। मैदान में वही टिकेगा, जिसके साथ जनता का भरोसा और समर्थन होगा।
मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों का जोश चरम पर रहा। नारे, जश्न और उत्साह ने यह साफ कर दिया कि इस बार जनादेश पूरी मजबूती से एक तरफ गया है।
यह परिणाम विपक्ष के लिए बड़ा संकेत है कि जनता अब काम और नेतृत्व दोनों का स्पष्ट मूल्यांकन कर रही है




