सराइकेला

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों के नाम पर राजनीति बर्दाश्त नहीं

मेयर (महापौर) प्रत्याशी रवीन्द्र बास्के

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के मेयर (महापौर) प्रत्याशी रवीन्द्र बास्के ने औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों की समस्याओं को लेकर हो रही कथित राजनीति पर तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मजदूरों की समस्या के नाम पर क्षेत्र में पहुंचते हैं, लेकिन समाधान कराने के बजाय अपना राजनीतिक एजेंडा चला रहे हैं और व्यक्तिगत विकास में लगे हैं, जो पूरी तरह अनुचित है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग रोड किनारे अस्थायी कार्यालय खोलकर बैठ गए हैं और मजदूरों की भावनाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। मेयर प्रत्याशी रवीन्द्र बास्के ने स्पष्ट कहा कि ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाएगा। यदि इस प्रकार की कोई भी लिखित शिकायत या आवेदन उन्हें प्राप्त होता है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ उच्च स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने दो टूक कहा कि मजदूरों के अधिकारों के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मजदूर हित के नाम पर राजनीति करने वालों को जवाब देना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!