वार्ड 28 में जेबा फरहीन की पदयात्रा आज,जनसंपर्क अभियान तेज,
जीत से पहले ही दिखा काम का असर

मानगो नगर निगम के वार्ड नंबर 28 की प्रत्याशी जेबा फरहीन लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। आज 15 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से गरीब नवाज़ कॉलोनी, रोड नंबर 03 से पूरे वार्ड के क्षेत्रों में पदयात्रा आयोजित होगी।

इससे पहले जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने गय्यूर अवाम से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। “इंकलाब ज़िंदाबाद” के नारों के बीच जनता का अपार समर्थन और प्यार देखने को मिला।

इस कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा भी शामिल रहे और लोगों से जेबा फरहीन को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
जीत से पहले ही दिखा काम
KGN कॉलोनी रोड नंबर 3 और 4 में बिजली कनेक्शन होने के बावजूद स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही थी। जेबा फरहीन के क्षेत्र भ्रमण और संबंधित विभाग से बातचीत के बाद वहां लाइट लग गई और पूरा इलाका रोशन हो गया। स्थानीय निवासियों ने इसे सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि जो प्रत्याशी चुनाव से पहले काम कर रही हैं, वे जीत के बाद और तेज़ी से विकास करेंगी।




