जमशेदपुर

भाजपा घाघीडीह मंडल कार्यालय में समर्पण दिवस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को दी गई श्रद्धांजलि

जमशेदपुर के भाजपा घाघीडीह मंडल कार्यालय में आज समर्पण दिवस के अवसर पर अंत्योदय के प्रेरणास्रोत, राष्ट्रवादी विचारधारा के महान चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक नेताओं में शामिल स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।इस अवसर पर मंडल कार्यालय में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए और उनके विचारों को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन सादगी, राष्ट्रसेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने “अंत्योदय” के सिद्धांत के माध्यम से समाज के गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया। भाजपा आज भी उनके दिखाए रास्ते पर चलकर समाज के हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है।

इस श्रद्धांजलि सभा में मंडल के जनसंघ काल के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं भाजपा के समर्पित सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नित्यानंद शर्मा जी, रघुनंदन शर्मा, ज्ञानी सिंह, हेमंत सिंह, अशोक मिश्रा, राजेश शर्मा, धीरज सिंह (मुन्ना), परवीन सिंह, सनी सिंह, कमल राठौर, अशोक, मनोज शर्मा, रिंकु गोप, धर्मेंद्र सिंह, विकास, विशाल भट्ट समेत कई अन्य कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों को अपनाने तथा संगठन के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

Oplus_131072

मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार अपने निजी कार्यों के कारण शहर से बाहर होने की वजह से कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। ऐसे में कार्यक्रम के आयोजन और संचालन में धीरज सिंह (मुन्ना) की भूमिका विशेष रूप से देखने को मिली। वहीं राजेश शर्मा भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय रूप से जुड़े रहे।

समर्पण दिवस के इस आयोजन के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह संदेश दिया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!