इंटरव्यू में मेयर पद प्रत्याशी रविंदर बास्के का बड़ा बयान
आदित्यपुर को ग्रीन सिटी बनाने का लिया संकल्प

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र से मेयर पद के प्रत्याशी रविंदर बास्के ने शहर के विकास और पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि “आदित्यपुर को ग्रीन सिटी बनाना मेरा संकल्प है। स्वच्छ पर्यावरण, हरियाली और बेहतर जीवन स्तर के साथ आदित्यपुर को एक आदर्श शहर के रूप में विकसित किया जाएगा।”
रविंदर बास्के ने कहा कि उनके नेतृत्व में विकास कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। शहर में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण, स्वच्छ हवा, साफ़-सुथरी सड़कें और सुनियोजित शहरी व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इस मौके पर असीम सहित बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी उपस्थित थे, जिन्होंने उनके विचारों का समर्थन किया और आदित्यपुर को ग्रीन सिटी बनाने के संकल्प को सराहा। समर्थकों ने कहा कि रविंदर बास्के का विज़न शहर को एक नई पहचान दिलाएगा।
रविंदर बास्के ने यह भी कहा कि विकास और प्रकृति के बीच संतुलन बनाकर आदित्यपुर को एक हरित, स्वच्छ और आधुनिक शहर के रूप में विकसित किया जाएगा।




