झारखंड
इत्तेहाद मिल्लत कांफ्रेंस को लेकर तैयारियां तेज
झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा ने मंत्री हफीज़ुल हसन से मिलकर इत्तेहाद मिल्लत कांफ्रेंस पर की चर्चा

जमशेदपुर:18 जनवरी को जमशेदपुर के आमबगान मैदान में आयोजित होने वाली इत्तेहाद मिल्लत कांफ्रेंस को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इसी क्रम में आज झारखंड सरकार के माननीय मंत्री हफीज़ुल हसन साहब से मुलाक़ात की गई।

इस कार्यक्रम में पंजाब के शाही इमाम हज़रत मौलाना उस्मान लुधियानवी साहब की आमद को लेकर चर्चा हुई। मुलाक़ात के दौरान जनाब काशिफ़ रज़ा साहब भी मौजूद रहे।
माननीय मंत्री हफीज़ुल हसन साहब ने कार्यक्रम को समर्थन देते हुए कहा कि इत्तेहाद मिल्लत कांफ्रेंस समाज में भाईचारे, एकता और आपसी सौहार्द को मज़बूत करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की सहमति दी।
कार्यक्रम आयोजकों ने उम्मीद जताई है कि यह सम्मेलन जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड में सामाजिक एकता का मज़बूत संदेश देगा।




