
आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हारिया में स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण आज एमटीसी बिल्डिंग में बाइक चोरी कर रहे एक अज्ञात व्यक्ति को पकड़ लिया गया। चोरी के प्रयास के समय चोर को स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया.

इस घटना की सूचना केंद्रीय संगठन मंत्री सह-मजदूर नेता संजय गोराई ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और चोर को थाने ले गई.





