
आदित्यपुर के गम्हरिया स्थित लाल बिल्डिंग की आदर्शनगर कॉलोनी में आपसी विवाद के दौरान 24 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। मृतक पुटुस कुमार बिहार के नालंदा का निवासी था और वह अपनी बहन रिशु कुमारी से मिलने आया था।

जानकारी के अनुसार, पुटुस पहले अपने बड़े भाई के गृह प्रवेश समारोह में गया था। इसके बाद वह बहन से मिलने उसके घर आया। इसी दौरान बहन के ससुर दशरथ प्रसाद के साथ उसकी कहासुनी हो गई। गुस्से में दशरथ ने पुटुस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
9
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी दशरथ प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस पड़ताल कर रही है कि हत्या के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं था।




