झारखंडराज्य

युवा ब्रह्मर्षि समाज ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी की जयंती मनाई

रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर युवा ब्रह्मर्षि समाज का विशेष कार्यक्रम

रांची। आज, दिनांक 23 सितंबर 2025 को युवा ब्रह्मर्षि समाज, धुर्वा द्वारा राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी की जयंती मनाई गई। दिनकर जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री रविन्द्र राय जी और संगठन के संरक्षक श्री शिव कुमार सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अपना विचार रखते हुए श्री रविन्द्र राय जी ने दिनकर जी के जीवन और सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सामाजिक जीवन में धैर्य और सहनशीलता का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि दिनकर जी का आशीर्वाद हम सभी को मिले और हम सभी आगे बढ़ें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा ब्रह्मर्षि समाज के अध्यक्ष पंकज कुमार ने की और संचालन सुबोध कुमार ने किया। कार्यक्रम में कमल ठाकुर, राम सिंह, राम बोल कुंवर, राम राजा, राम कुमार चौधरी, मालती सिंह, मिथिलेश राय, हरिशंकर तिवारी, धीरेन्द्र सिंह बमबम, कमलेश शर्मा, विवेक राय, त्रिपुरारी शर्मा सहित कई लोग उपस्थितरहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!