क्राइमजमशेदपुरराज्य

6000 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश

मैक्सीजोन टच के निदेशक गिरफ्तार

जमशेदपुर। करोड़ों की ठगी के मामले में मैक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक चंद्रभूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह को साकची थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस से कोडरमा‍ रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिया गया।

दोनों आरोपित बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि दंपति ट्रेन के कोच H-1 में सफर कर रहा है। साकची थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम कोडरमा पहुंची, लेकिन ट्रेन निकल चुकी थी। टीम भी ट्रेन पर चढ़ी और आरोपितों को पकड़ लिया। बाद में गोमो स्टेशन पर रेल थाना प्रभारी शाहजहां खां की मौजूदगी में उन्हें उतारकर जमशेदपुर लाया गया।

22 अप्रैल 2022 को दर्ज हुई थी प्राथमिकी

साकची थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, दंपति समेत कई लोगों पर करोड़ों की ठगी का आरोप है। जमशेदपुर में ही लगभग 150 करोड़ रुपये डूबे हैं, जबकि देशभर के निवेशकों से ठगी की कुल राशि 6000 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

निवेशकों से बड़ा छलावा

शहर के 10 हजार से अधिक लोगों ने कंपनी में निवेश किया। कंपनी ने 15% तक रिटर्न का लालच दिया। शेयर मार्केट और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने का दावा किया और “डिजिटल इंडिया” के नाम पर प्रमाणपत्र की बजाय केवल इनवॉइस दिए।

कंपनी की वेबसाइट पर चंद्रभूषण सिंह एमडी और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह डायरेक्टर बताए गए हैं। दोनों कई बार निवेशकों से मिलने जमशेदपुर आए।

चंकी पांडे भी पहुंचे थे कार्यक्रम में

4 अक्टूबर 2021 को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन सभागार में कंपनी के कार्यक्रम में अभिनेता चंकी पांडे भी शामिल हुए थे। चंद्रभूषण आखिरी बार 14 फरवरी 2022 को शहर आए थे। निवेशकों ने एसएसपी डॉ. एम. तमिल वाणन से मिलकर उनका पासपोर्ट रद्द करने की मांग की थी।

जनवरी 2022 से रुका भुगतान

निवेशक उदय चंद्रवंशी ने 29 लाख रुपये लगाए और 35 नए ग्राहक बनाए। शुरुआती दिनों में कंपनी रिटर्न देती रही, लेकिन जनवरी 2022 से भुगतान बंद हो गया। निवेशकों ने कई बार बिजनेस प्लान और जीएसटी रिकॉर्ड मांगे, लेकिन चंद्रभूषण बहाने बनाकर टालते रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!