टीसी कर्मचारी यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने किया टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन से शिष्टाचार भेंट

जमशेदपुर :
नवगठित टीसी कर्मचारी यूनियन (कमिंस) का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय पहुंचा, जहां यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आर.के. सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने दोनों नेताओं को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर टीसी कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अविनाश अनुपम समेत सभी पदाधिकारियों का स्वागत टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से भी अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया।

बैठक के दौरान महामंत्री आर.के. सिंह ने अतिथियों को यूनियन की कार्यप्रणाली, कार्यालय संचालन प्रणाली और संगठनात्मक अनुशासन से अवगत कराया।
अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आर.के. सिंह ने टीसी कर्मचारी यूनियन को श्रमिकों एवं प्रबंधन — दोनों के हितों को ध्यान में रखकर बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।
प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री अविनाश अनुपम, संयुक्त सचिव शंभू शरण, सहायक सचिव नितेश कुमार एवं अंजय कुमार, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार, उपाध्यक्ष रतन प्रमाणिक एवं प्रदीप साहू, तथा कमेटी मेंबर राजन प्रकाश शामिल थे।
इस दौरान टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कई पदाधिकारी एवं कमेटी सदस्य भी उपस्थित रहे




