निजी विद्यालय नियमों में संशोधन पर भी हुई चर्चा, IPTA ने उठाई आवाज
7 सितंबर को होगा राष्ट्रीय IPTA पुरस्कार समारोह, बैठक में बनी रणनीति

भारतीय गैर-सरकारी शिक्षक संघ सह समाजसेवी संस्था IPTA की 384वीं बैठक आज बागबेड़ा स्थित उपाध्याय क्लासेस में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता धर्मेंद्र मिश्रा एवं नित्यानंद उपाध्याय ने संयुक्त रूप से की।बैठक में आगामी 7 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाले शिक्षक दिवस एवं 221 शिक्षकों को राष्ट्रीय IPTA पुरस्कार प्रदान करने वाले कार्यक्रम की सफलता हेतु रणनीति बनाई गई।

साथ ही यह भी तय किया गया कि 2 सितंबर 2025 को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाइव कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसे अधिक से अधिक शिक्षक और समाजसेवी देखें, लाइक करें और साझा करें। राज्य सरकार द्वारा कोचिंग संस्थानों एवं निजी विद्यालयों पर बनाए गए नियमों में संशोधन की आवश्यकता पर भी गंभीर चर्चा की गई। संगठन ने स्पष्ट किया कि उचित संशोधन हेतु सरकार के समक्ष माँग रखी जाएगी। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख व्यक्तित्वों में डॉ. परमानंद मोदी, रंजीत श्रीवास्तव, डॉ. नथुनी सिंह, सूरज देव प्रसाद, रमेश शर्मा, अखिलेश कुमार, सुनील कुमार सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, संजीव श्रीवास्तव, सत्यनारायण मिश्रा, विनोद सिंह, कन्हैया कुमार गुप्ता, नित्यानंद उपाध्याय, बबीता ठाकुर, बलराम तांती, लक्ष्मण सोरेन, किरण पाल पिंगा, ज्ञानचंद सहित अनेक शिक्षक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।




