जमशेदपुर

छोटा-गोविन्दपुर स्टेशन परिसर में शराब दुकान का कड़ा विरोध

सामाजिक शांति और जनहित में ग्राम सभा का संकल्प – शराब दुकान खोलने की अनुमति रद्द की जाए

आज दिनांक _ को आयोजित ग्राम सभा की बैठक में माननीय मुखिया जी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत समिति के सदस्यगण, प्रधान, विपक्षी दलों के प्रतिनिधि, ग्रामीण जनता, महिलाएँ, युवा एवं बुजुर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

बैठक में यह विषय रखा गया कि छोटा-गोविन्दपुर रेलवे स्टेशन परिसर के सामने शराब दुकान खोले जाने का प्रस्ताव आया है। इस पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा सभी पक्षों को अपनी राय रखने का अवसर प्रदान किया गया।

विस्तृत चर्चा के उपरांत ग्राम सभा ने निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया—

1. गाँव के आम हित, सामाजिक शांति, शिक्षा का वातावरण, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा तथा धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की शराब दुकान खोलने का कड़ा विरोध किया जाता है।

2. प्रस्तावित दुकान दुर्गा पूजा पंडाल से मात्र 60–70 फीट तथा छोटा-गोविन्दपुर रेलवे स्टेशन से लगभग 200 फीट की दूरी पर है। यह स्थान सामाजिक, धार्मिक एवं सार्वजनिक दृष्टिकोण से अत्यंत आपत्तिजनक एवं अनुचित है।

3. ग्राम सभा यह स्पष्ट संकल्प लेती है कि गाँव की सीमा एवं सार्वजनिक स्थलों के समीप शराब दुकान खोलने की अनुमति किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं होगी।

4. उपस्थित समस्त ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने एक स्वर में आपत्ति दर्ज कराते हुए संबंधित विभाग एवं प्रशासन से निवेदन किया कि प्रस्तावित शराब दुकान की अनुमति तत्काल रद्द की जाए।

निष्कर्ष :
ग्राम सभा सर्वसम्मति से यह निर्णय लेती है कि छोटा-गोविन्दपुर रेलवे स्टेशन परिसर के सामने या उसके आस-पास किसी भी प्रकार की शराब दुकान नहीं खोली जाएगी। यह संकल्प ग्रामीण जनता की एकजुट भावना का प्रतीक है तथा प्रशासन से अपेक्षा की जाती है कि इस पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!