जमशेदपुर

हिन्दू उत्सव समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न, नववर्ष यात्रा को बताया ऐतिहासिक रूप से सफल

हिन्दू उत्सव समिति द्वारा आयोजित हिन्दू नववर्ष यात्रा के सफल आयोजन के बाद आज एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में यात्रा संचालन समिति के सभी सदस्य तथा यात्रा में सक्रिय रूप से शामिल रहे कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव साझा करते हुए बताया कि डिमना ट्रांसपोर्ट नगर मैदान से निकली इस वर्ष की नववर्ष यात्रा में पिछले वर्ष की तुलना में कहीं अधिक संख्या में सनातन धर्मावलंबियों की भागीदारी रही।

इस भव्य यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक श्री सरयू राय की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके मार्गदर्शन में यात्रा सुव्यवस्थित एवं संयमित तरीके से संपन्न हुई। यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आकर्षक झांकियां, पारंपरिक डंका और आधुनिक डी.जे. की धुन पर रामभक्त उत्साहपूर्वक झूमते नजर आए।

समीक्षा बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने नववर्ष यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले लाखों सनातनियों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही प्रशासन एवं मीडिया के सहयोग के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

यह यात्रा हिन्दू उत्सव समिति, हिन्दू जनजागरण मंच, श्रीराम राज एवं भगवा टीम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी।

बैठक में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा यात्रा के दौरान अनुशासन भंग करने की कोशिश पर भी चर्चा की गई। समिति ने प्रशासन से आग्रह किया कि ऐसे अमर्यादित एवं असभ्य व्यक्तियों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए कानूनी कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में धार्मिक आयोजनों के दौरान ऐसे तत्वों पर प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही अगले वर्ष यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु समय-सीमा निर्धारित करने और असामाजिक तत्वों पर पहले से नियंत्रण रखने की मांग भी की गई।

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा नेता नीरज सिंह, शंकर रेड्डी, धर्मेंद्र प्रसाद, नित्यानंद सिन्हा, पवन सिंह, हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश, विनोद राय, हिन्दू जनजागरण मंच के प्रमुख अमित शर्मा, मानगो से पप्पू जी, राजेश सिंह, हेमंत पाठक, सतीश सिंह, रविंद्र सिसोदिया, शुभम विश्वकर्मा, प्रिंस राम, शक्ति प्रामाणिक, प्रवीण सिंह, अभिजीत ठाकुर, संजय शर्मा, शुभम राज सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!