पूर्वी सिंहभूम

आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) जिला टीम ने की मानगो मेयर सुधा गुप्ता से मुलाक़ात,

संविधान की प्रस्तावना और ईद की मिठाइयां की भेंट!

आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पूर्वी सिंहभूम कार्यकारी जिला अध्यक्ष शमीम अकरम के नेतृत्व में आज जिला टीम के सदस्यों ने मानगो की पहली मेयर से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान टीम ने मेयर माननीय सुधा गुप्ता को उनके निर्वाचन पर बधाई दी और साथ ही ईद की शुभकामनाएं भी दीं।

जिला अध्यक्ष शमीम अकरम ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिला टीम ने मेयर से मुलाकात कर उन्हें मानगो की पहली मेयर बनने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज़ाद समाज पार्टी का उद्देश्य मानगो के सर्वांगीण विकास में सहयोग करना है।

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी का लक्ष्य है कि मानगो में विकास की गति तेज हो, सरकारी योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचे और आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए। इसी सोच के साथ पार्टी की टीम मेयर से मिलने पहुंची और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

इस मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मुहम्मद फैय्याज आलम, अधिवक्ता मनोज कुमार दास, जिला सचिव आफताब पठान, मुहम्मद इस्माइल, सरायकेला-खरसावां प्रभारी सनत सिंह सरदार, मीडिया प्रभारी सह संगठन परमवीर पात्रो, कपाली युवा सचिव मुहम्मद अनस सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!