झारखंडसराइकेला

4000 वोट से बनाई पहचान,युवा और काबिल चेहरा रविंद्र बास्के

विधानसभा के लिए सबसे बेहतर विकल्प रविंद्र बास्के: बलराम हेंब्रम”

आदित्यपुर क्षेत्र की राजनीति में इस बार एक नया चेहरा मजबूती से उभर रहा है। निर्दलीय (इंडिपेंडेंट) उम्मीदवार के रूप में आदित्यपुर नगर निगम महापौर का चुनाव लड़ चुके और करीब 4000 वोट हासिल करने वाले युवा नेता रविंद्र बास्के को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।

स्थानीय समाजसेवी बलराम हेंब्रम ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रविंद्र बास्के को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “जो लोग वर्षों से चुनाव लड़ते आ रहे हैं, उनसे बेहतर विकल्प आज जनता के सामने रविंद्र बास्के के रूप में मौजूद है। महापौर चुनाव में उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद 4000 वोट हासिल कर यह साबित किया कि उनकी पकड़ मजबूत है और जनता का भरोसा उनके साथ है।”

उन्होंने आगे कहा कि “रविंद्र बास्के युवा हैं, पढ़े-लिखे हैं, उनकी छवि साफ-सुथरी है और सबसे बड़ी बात यह है कि वे जमीनी मुद्दों को समझते हैं। ऐसे नेताओं को मौका देना समय की मांग है।”क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि पारंपरिक नेताओं से अलग रविंद्र बास्के ने कम समय में जो पहचान बनाई है, वह उन्हें आने वाले विधानसभा चुनाव में एक मजबूत और बेहतर विकल्प बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!