टॉप न्यूज़देश

चाईबासा: जिला समाहरणालय में उपायुक्त ने रिक्त पदों का नियुक्ति संबंधित अधिकारियों के साथ किया बैठक

चाईबासा:पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता एवं उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, अपर उपायुक्त प्रवीण केरकेट्टा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुनीला खलको, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सविता टोपनो सहित अन्य की उपस्थिति में मनरेगा अंतर्गत संविदा आधारित प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, तकनीकी सहायक, लेखा सहायक, कंप्यूटर सहायक व ग्राम रोजगार सेवक के रिक्त पद और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत प्रखंड स्तर पीएमयू में प्रखंड समन्वयक एवं लेखापाल-सह-कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया.

बैठक में बताया गया कि मनरेगा अंतर्गत संविदा आधारित प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के 1 पद, तकनीकी सहायक के 4 पद, लेखा सहायक के 2 पद तथा कंप्यूटर सहायक के 4 रिक्त पद कुल 11 पद के विरुद्ध नियुक्ति की जानी है. जिसके आलोक में 811 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं तथा दावा-आपत्ति निराकरण व स्कूटनी के उपरांत दक्षता परीक्षा हेतु कुल 502 अभ्यर्थियों को सूचीबद्ध किया गया है. इसी प्रकार ग्राम रोजगार सेवक के कुल 23 पदों के विरुद्ध 1832 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच के उपरांत कुल आवेदकों की संख्या 677 है. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत प्रखंड समन्वयक के रिक्त कुल 4 पदों के लिए 136 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें दक्षता परीक्षा हेतु योग्य अभ्यर्थियों की संख्या 98 है तथा लेखापाल-सह-कंप्यूटर ऑपरेटर के कुल 7 रिक्त पद के विरुद्ध प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों की संख्या 29 है तथा दावा-आपत्ति निराकरण व स्कूटनी के उपरांत दक्षता परीक्षा हेतु योग्य अभ्यर्थियों की संख्या 14 है.

बैठक में उपायुक्त के द्वारा मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत अलग-अलग नियुक्तियों से संबंधित प्रस्तुत दस्तावेजों का क्रमशः अवलोकन किया गया। साथ ही दक्षता परीक्षा का पारदर्शी संचालन सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया. इस दौरान मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत दक्षता परीक्षा हेतु स्थल, तिथि एवं समय का निर्धारण, केंद्राधीक्षक एवं वीक्षकों/कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, मूल्यांकन दल का गठन, कंप्यूटर सहायक पद हेतु दक्षता परीक्षा एवं टंकण परीक्षा के लिए अलग दल का गठन एवं टंकण परीक्षा हेतु उचित स्थल का निर्धारण, अंतिम मेघा सूची एवं प्रतीक्षा सूची तैयार करने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उचित दिशा निर्देश दिया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!