
आदित्यपुर क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही सड़क और स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर आज एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली।

पूर्व आदित्यपुर महापौर प्रत्याशी रविंद्र बास्के के नेतृत्व में क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए Adityapur Industrial Area Development Authority (JIADA) को ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान RIT मोड़ से मिरूडीह रोड तक की जर्जर सड़क और खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या को विस्तारपूर्वक रखा गया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि खराब सड़क के कारण आम जनता को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं अंधेरे के कारण रात में दुर्घटनाओं और असामाजिक घटनाओं का खतरा बना रहता है।
प्रतिनिधिमंडल ने JIADA( ज़िआडा)के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन से मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने समस्या को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी दुरुस्त की जाएगी।
इस पहल के बाद क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है कि अब जल्द ही इस मार्ग की स्थिति में सुधार होगा और लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।




